ਖੇਡ ਸੰਸਾਰ ਪੰਜਾਬ

पंजाब के अर्जुन, ध्यान चंद पर तेनजि़ंग नोरगे अवॉर्ड विजेताओं का 14 सितम्बर को किया जाएगा सम्मान-राणा सोढी

पंजाब के अर्जुन, ध्यान चंद पर तेनजि़ंग नोरगे अवॉर्ड विजेताओं का 14 सितम्बर को किया जाएगा सम्मान-राणा सोढी
  • PublishedAugust 29, 2020

खेल मंत्री ने खिलाडिय़ों को खेल दिवस की दी मुबारकबाद

चंडीगढ़, 29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुए पंजाब के खेल एवं युवासेवाओं संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज कहा कि यह दिन जहाँ नौजवानों को ख़ुद को खेल के प्रति समर्पित करने की प्रेरणा देता है, वहीं हॉकी के महानायक ध्यान चंद के खेल के प्रति जुनून को भी स्मर्ण करवाता है। यहाँ जारी प्रैस बयान में राणा सोढी ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्म दिन के मौके पर 29 अगस्त को देश भर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। उनका जन्म 1905 में इलाहाबाद में हुआ था। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 की ओलंपिक खेल में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 1926 से 1949 तक के अपने खेल कॅरियर में कुल 570 गोल किए, जो एक रिकॉर्ड है। उनकी याद में देश के होनहार खिलाडिय़ों को आज के दिन अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाता है।

खेल मंत्री ने आज के दिन अर्जुन, ध्यान चंद पर तेनजि़ंग नोरगे अवॉर्ड हासिल करने वालों को ख़ास तौर पर पंजाब के खिलाडिय़ों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पंजाब के अवॉर्ड विजेता खिलाडिय़ों का 14 सितम्बर को चंडीगढ़ में सम्मान किया जाएगा। जि़क्रयोग्य है कि पंजाब से हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को इस साल अर्जुन अवॉर्ड मिला है, जबकि कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलैटिक्स), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), मनजीत सिंह (रोइंग), सुखविन्दर सिंह (फ़ुटबाल) और लक्खा सिंह (मुक्केबाज़ी) को मेजर ध्यान चंद अवॉर्ड के लिए चुना गया। इसी तरह कर्नल सरफऱाज़ सिंह को तेनजि़ंग नोरगे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।

Written By
The Punjab Wire