Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

शनिवार को जिला गुरदासपुर में 56 केस पॉजिटिव

शनिवार को जिला गुरदासपुर में 56 केस पॉजिटिव
  • PublishedAugust 29, 2020

गुरदासपुर। जिले में कोरोना के 56 केस पाजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही 61 लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 581 केस एक्टिव हैं।

सिविल सर्जन डा.किशन चंद ने बताया कि दो काहनूवान क्षेत्र के मरीज रैपिड सैंपलिंग में पाजिटिव पाए गए हैं।जबकि शेष मरीज जिले के अन्य हिस्सों से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 63789 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 2150 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई जा चुकी है। इसके साथ ही 1409 लोग ठीक होकर घरों को भी लौटे हैं। हालांकि जिले में कोरोना से 49 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अब 581 कोरोना के केस एक्टिव हैं।

Written By
The Punjab Wire