Close

Recent Posts

CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

जिला भाजपा ने पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पुण्यतिथि पर श्रदांजलि अर्पित की

जिला भाजपा ने पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पुण्यतिथि पर श्रदांजलि अर्पित की
  • PublishedApril 27, 2020

गुरदासपुर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला गुरदासपुर के अध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल द्वारा पूर्व सांसद और सिने स्टार स्वर्गीय विनोद खन्ना जी को उनकी पुण्यतिथि पर  फूल अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय विनोद खन्ना जी द्वारा सांसद रहते हुए गुरदासपुर लोकसभा हल्के में करवाए गए रिकार्ड विकास कार्य सारे देश के लिए एक मिसाल हैं,उन्होने सांसद रहते गुरदासपुर लोकसभा हल्के में कई पुलों का निर्माण करवाया,जिसके कारण लोग उन्हें पुलों का बादशाह भी कहते थे,उन्हें ऐसे नेता के तौर पर जाना जाता है,जिनका विरोधी पार्टियों के नेता भी सम्मान करते थे।

परमिंदर सिंह गिल ने कहा कि आज चाहे वो हमारे बीच नहीं हैं,पर वो गुरदासपुर लोकसभा हल्के के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के दिलों में हमेशा रहेंगे।इस मौके पर उप प्रधान सुखदेव सिंह थमन,गोपी चौंतरा, जिला मीडिया सह प्रभारी अतुल महाजन आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire