Close

Recent Posts

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

दहेज की मांग करने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

दहेज की मांग करने पर पति के खिलाफ मामला दर्ज
  • PublishedMarch 20, 2020

गुरदासपुर। दहेज की मांग न पूरी करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। जिससे तंग आकर महिला ने पति के खिलाफ थाना भैणी मियां खां में शिकायत दर्ज करवाई है।

रणजीत कौर पुत्री बलदेव सिंह निवासी बुड्डाबाला ने बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी पाखरपुरा (कत्थूनंगल) निवासी मनजीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के समय उसके परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद उसके पति का लालच खत्म नहीं हुआ। जिसके बाद उसका पति उसे दहेज में मोटरसाइकिल व चार लाख रुपए की मांग करने लगा। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके पति ने उसकी पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया। जिस कारण वह अब अपने मायके घर रह रही है।

मामले संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई रंजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद पीडि़त महिला के ब्यानों के आधार पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर  लिया गया है। अभी वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

Written By
The Punjab Wire