Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

अदालत में लेने गए थे प्रोटेक्शन, परिजनों ने की अगवा करने की कौशिश

अदालत में लेने गए थे प्रोटेक्शन, परिजनों ने की अगवा करने की कौशिश
  • PublishedFebruary 4, 2020

पांच के खिलाफ मामला दर्ज

गुरदासपुर। थाना सिटी की पुलिस ने महिला को अगवा करने के प्रयास के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें से तीन लोगों को पुलिस ने काबू कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में प्रिया देवी पुत्री जगीर मल्ल निवासी गांव आलेचक्क ने बताया कि अपने घर के परिजनों को बिना बताए उसने 23 मई 2019 को लवप्रीत सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव मम्मीचक्क रंगा के साथ शादी कर ली थी। उसके परिजन उसकी शादी कहीं और करना चाहते थे। सोमवार को वह अपने पजिनों को बिना बताए अपने पति के पास चली गई। आज वह माननीय जिला सेशन जज गुरदासपुर में अपनी सुरक्षा के लिए पटीशन दायर करने के लिए आई हुई थी। यहां पर रमेश कुमार पुत्र अच्छर मल्ल, लवली पुत्र जगीर मल्ल, बब्बी पुत्र अजीत राज, वीरो देवी पत्नी जगीर मल्, सुमन पत्नी रमेश कुमार सभी निवासी आलेचक्क ने उसकी खीचतान की और उसे अगवा करने का भी प्रयास किया। 

मामले की जांच कर रहे  एएसआई सोम लाल ने बताया कि पीडि़त महिला के ब्यानों के आधार पर उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद रमेश कुमार, वीरो देवी व सुमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि शेष आरोपितो को काबू करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 

Written By
The Punjab Wire