Close

Recent Posts

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੰਨਾਟਾ; ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੰਨਾਟਾ; ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

प्रतिबंधित गोलियों सहित दो गिरफ्तार

प्रतिबंधित गोलियों सहित दो गिरफ्तार
  • PublishedJanuary 30, 2020

गुरदासपुर। जिला गुरदासपुर की पुलिस ने विभिन्न जगह चैकिंग के दौरान कुल 225 प्रतिबंधित गोलियों सहित दो मामले दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके तहत थाना दीनानगर की पुलिस ने 125 प्रतिबंधित गोलियों समेत एक व्यक्ति को काबू करके मामला दर्ज किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एएसआई रमन कुमार ने बताया कि एचसी मनजीत कौर पुलिस पार्टी समेत गश्त कर रहे थे। जब वह कुष्ट आश्रम दीनानगर के पास पहुंचे तो राहुल उर्फ रॉकी पुत्र बनवारी लाल निवासी डीडा सांसिया को संदेह के आधार पर काबू किया गया। जिसकी तलाशी लेने पर उससे 125 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई।

 इसी तरह थाना कलानौर की पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 100 प्रतिबंधित गोलियों समेत एक कार चालक को काबू किया है।  एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि एएसआई सविंदर पाल पुलिस पार्टी समेत नाकाबंदी के संबंध में टी प्वाईंट कलानौर व्हीकलों की चेकिंग कर रहे थे।  इसी दौरान एक इंडिगो कार बटाला साइड से आ रही थी। जिसे रोककर तलाशी ली गई तो कार के डैश बोर्ड में एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से 100 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई। कार चालक हरजीत सिंह पुत्र निशान सिंह निवासी आईटीआई कालौनी को काबू किया गया।उक्त दोनो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Written By
The Punjab Wire