Close

Recent Posts

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੰਨਾਟਾ; ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੰਨਾਟਾ; ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत

सड़क हादसे में एक्टिवा सवार की मौत
  • PublishedJanuary 28, 2020

काहनूवान (गुरदासपुर) ।  तिब्बड़ी कैंट के पास महिंद्रा ट्रैक्टर चालक ने एकदम से ब्रेक लगा देने से पीछे से आ रहे एक्टिवा सवार ट्रैक्टर के साथ टकरा गया। जिससे एक्टिवा चालक की मौत हो गई।  इस संबंध में थाना पुरानाशाला की पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल ट्रैक्टर चालक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस को दी शिकायत में सरबजीत सिंह पुत्र तरलोक सिंह निवासी तिब्बड़ी ने बताया कि रविवार को उसका जीजा जसबीर सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी गांव सलाच एक्टिवा पर सवार होकर नवां शाला से  अपने गांव को जा रहा था। लेकिन जब वह तिब्बड़ी गेट नंबर 1 से आगे पहुंचा तो आगे जा रही महिंद्रा ट्रैक्टर जिसे गुरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव तिब्बड़ चला रहा था। लेकिन ट्रैक्टर चालक ने  एकदम से ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने अपना दम तोड़ दिया। 

मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है जिसे काबू करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 

Written By
The Punjab Wire