Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ​जिला इकाई ने किया कार्यशाला का आयोजन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर ​जिला इकाई ने किया कार्यशाला का आयोजन
  • PublishedJanuary 24, 2020

मंडल अध्यक्ष और सभी मोर्चो के प्रधानों को परिचय पत्र दिया

गुरदासपुर। नागरिकता संशोधन कानून को  लेकर जिला भाजपा इकाई की ओर से एक कार्यशाला का आयोजन जिला प्रधान परमिंदर सिंह गिल की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष और सभी मोर्चों के प्रधानों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला में नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर भाजपा की ओर से जारी किया गया परिचय पत्र कमल संदेश सभी मण्डल अध्यक्षों में बांटा गया। 

इस मौके पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष गिल ने सभी मण्डल प्रधानों से अपने अपने मण्डल में इस परिचय पत्र को लोगों तक पहुंचाने को कहा। जिससे विपक्षी पार्टियों की ओर से फलाए जा रहे झूठ से गुमराह हुए लोग इस नागरिकता संशोधन अधिनियम की पूरी जानकारी ले सकें।

परमिंदर सिंह ने कहा कि 70 साल पहले जो काम हो जाना चाहिए था,वो अब हुआ है,लेकिन आज विपक्ष ओछी राजनीति के तहत लोगों खासकर मुस्लिम भाइयों में झूठ फैलाकर उन्हें राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। गिल ने कहा कि भाजपा कभी मुस्लिम विरोधी नहीं रही। पिछले पांच सालों में भाजपा ने 566 मुस्लिमों को भारत की नागरिकता दी है। आज विपक्षी पार्टियां देशविरोधी ताकतों के हाथों में खेल रही हैं। और यह लोग देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है,एक जिम्मेदार नागरिक के नाते हम विपक्षी पार्टियों की गंदी राजनीति का मोहरा बनने की जगह देशहित में आगे आएं। 

इस मौके पर जिला महामंत्री अरुण कुमार बिट्टा, जिला महामंत्री राजेश शर्मा,मण्डल प्रधान पवन शर्मा, महिला मोर्चा जिला प्रधान अल्का महंत, मण्डल प्रधान नवनीत विज,संदीप ठाकुर,श्रवन कुमार काणा, डॉ दिलबाग राय, जसबीर सिंह,पूरण सिंह, भीष्म सिंह बिट्टू,दर्शन लाल गरोटीया, संदीप ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी अतुल महाजन,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह बग्गा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर रंजीत सिंह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष गंधर्व सिंह,बीसी मोर्चा अध्यक्ष पवन कपूला,बिशन सिंह, जसबीर सिंह, जगतार दास आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Written By
The Punjab Wire