ਹੋਰ ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

पारिवारिक विवाद के चलते मामा ने किया आठ साल के भाजे का कत्ल, गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद के चलते मामा ने किया आठ साल के भाजे का कत्ल, गिरफ्तार
  • PublishedOctober 19, 2021

गुरदासपुर। सोमवार को अपनी मां के साथ ननिहाल गांव डेहरीवाल दरोगा में नानी के भोग में आए एक आठ वर्षीय बच्चे को उसके ही रिश्ते में लगते मामा ने मौत के घाट उतार दिया। इस संबंधी थाना धारीवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का मृतक बच्चे के सगे मामा का भाई था तथा उनका आपस में पारिवारिक विवाद तथा लड़ाई झगड़ा चल रहा था। इसी रंजिश के तहत आरोपी ने कस्सी से हमला करके बच्चे को मौत के घाट उतार दिया था। मृतक बच्चे की पहचान हरमनजोत सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी मनेस थाना घुमान (बटाला) के रुप में हुई।  

इस संबंधी मृतक बच्चे की मां मनप्रीत कौर ने बताया कि उसका पति विदेश मस्कट में रहता है। उसकी मां सुरिंदर कौर की नौ अक्तूबर को अचानक मौत हो गई थी। जिनका सोमवार को भोग था। वह अपने दोनों लडक़ों को साथ लेकर अपने मायके गांव डेहरीवाल दरोगा में आई हुई थी। भोग के बाद वह और उसका भाई सतनाम सिंह अपने घर के बाहर गली में खड़े बातें कर रहे थे। उसका छोटा बेटा हरमनजोत सिंह बाहर गली में खेल रहा था। दोपहर साढ़े तीन बजे हरमनजोत सिंह खेलता हुआ उनके चाचा के लड़के जरनैल सिंह के घर के गेट सामने चला गया। जिस पर जरनैल सिंह भड़क उठा और कस्सी लेकर गाली गलोज करता हुआ बाहर गली में आया। उनके देखते ही देखते आरोपी ने उनके बेटे के सिर में कस्सी से हमला करके मार डाला। शिकायततकर्ता के अनुसार  जरनैल सिंह उसके भाई सतनाम सिंह के साथ पारिवारिक विवाद के चलते लड़ाई झगड़ा करता रहता था। जिसकी रंजिश के चलते जरनैल सिंह ने उनके बेटे का कत्ल कर दिया।

उधर थाना प्रभारी अमनदीप सिंह ने कहा कि मृतक बच्चे की मां के ब्यानों के आधार पर​ आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होनें बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Written By
The Punjab Wire