Close

Recent Posts

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੰਨਾਟਾ; ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ

ਪਰਵਿੰਦਰ ਝੋਟਾ ਕਤਲ ਕਾਂਡ: ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਬੰਦ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਸਰਿਆ ਸੰਨਾਟਾ; ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਵਪਾਰ ਮੰਡਲ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਕਾਰਗੁਜ਼ਾਰੀ ‘ਤੇ ਚੁੱਕੇ ਸਵਾਲ, ਦੀਨਾਨਗਰ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਸਖ਼ਤੀ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

नागरिकता संशोधन कानून लागू न करने पर पंजाब सरकार का पुतला जलाया

नागरिकता संशोधन कानून लागू न करने पर  पंजाब सरकार का पुतला जलाया
  • PublishedJanuary 13, 2020


गुरदासपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की ओर से नागरिकता संशोधन कानून को पंजाब में लागू न करने के विरोध में पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस प्रर्दशन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल ने की। इस संबंधी शहर के विभिन्न चौंक में प्रर्दशन करते हु​ए स्थानीय बाटा चौंक में पुतला जलाया गया।

  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों की वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुक्सान किया है। इन लोगों को देशहित और लोकहित से कोई लेना-देना नहीं। यह लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए लोगों में झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सीएए का विरोध करने वालों से अपील की कि वह लोग विपक्षी पार्टियों की राजनीति का मोहरा न बनें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ननकाना साहिब की घटना से कैप्टन सरकार को सीख लेनी चाहिए।

इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश शर्मा, जिला महामंत्री अरुण कुमार बिट्टा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजिंद्र बिट्टा, जोगिंदर सिंह छीना,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक वैद, मण्डल प्रधान पवन शर्मा, सीनियर भाजपा नेता नरेंद्र डोगरा, भाजपा उप प्रधान जितेंद्र परदेसी, विकास गुप्ता, एससी मोर्चा पंजाब उप प्रधान कमलजीत चावला सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire