Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

सोनी द्वारा 28 जून से एम.बी.बी.एस, बी.डी.एस और बी.ए.एम.एस. की कक्षाएं कॉलेजों में शुरू करने के आदेश

सोनी द्वारा 28 जून से एम.बी.बी.एस, बी.डी.एस और बी.ए.एम.एस. की कक्षाएं कॉलेजों में शुरू करने के आदेश
  • PublishedJune 22, 2021

चंडीगढ़, 22 जून: पंजाब सरकार के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग ने आज एक अहम फ़ैसला लेते हुए विभाग के अधीन आने वाले कॉलेजों में एम.बी.बी.एस, बी.डी.एस., बी.ए.एम.एस. और अन्य पैरा मैडीकल कोर्सों की सभी कक्षाओं को 28 जून 2021 से शुरू करने के आदेश दिए हैं। श्री सोनी ने बताया कि विभाग द्वारा यह फ़ैसला कोरोना के घट रहे प्रभाव को देखते हुए लिया गया है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का और नुकसान ना हो। 

चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री ने कहा कि कोरोना बीमारी की दूसरी लहर का मुकाबला करने के लिए विभाग के अधीन आने वाले सरकारी मैडीकल कॉलेजों और अस्पतालों के डॉक्टरों, एस.आर., जे.आर. और पैरा-मैडीकल स्टाफ द्वारा बहुत प्रशंसनीय कार्य किया गया है, जिसके स्वरूप कोरोना महामारी का मुकाबला करने में राज्य सरकार सफल हुई है। कॉलेज जॉइन करने वाले विद्यार्थियों के लिए आर.टी.पी.सी.आर की नेगेटिव रिपोर्ट या कोरोना सम्बन्धी टीकाकरण का सर्टिफिकेट पेश करना अनिवार्य किया गया है।   उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा सभी मैडीकल डैंटल नर्सिंग कॉलेजों और स्कूलों के विद्यार्थियों की भी कक्षाएं शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं। 

Written By
The Punjab Wire