Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

अज्ञात व्यक्ति का ​शव मिला

अज्ञात व्यक्ति का ​शव मिला
  • PublishedDecember 28, 2019

फतेहगढ़ चूडिय़ा। थाना काला अफगाना के अधीन आते गांव आजमपुरा से किला देसा सिंह को जाती सडक़ के किनारे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव गृह में रखा गया है।

हरपाल सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी आजमपुरा ने बताया कि शनिवार को वह अपने खेतो में गया हुआ था तो देखा कि उसकी जमीन के साथ ही सडक़ किनारे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। जिसकी आयु करीब 50 साल है। जिसने डब्बियां वाली शर्ट पीली, सफेद पजामा, नीली फीली जैकट पहनी हुई है। जिससे लगता है कि उसकी मौत सर्दी के चलते हुई है। 

उधर जानकारी मिलते ही थाना काला अफगाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

Written By
The Punjab Wire