CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

किसानों ने रेलवे स्टेशन पर बलिदान दिवस के मौके पर की भूख हड़ताल

किसानों ने रेलवे स्टेशन पर बलिदान दिवस के मौके पर की भूख हड़ताल
  • PublishedJanuary 30, 2021

महात्मा गांधी को याद कर उनके कातिलों को देश भगत कहने वालो की निंदा की

जहाज चौंक में मोदी सरकार, दीप सिद्धू, लक्खा सिधाना, सरवन पंधेर का पुतला जलाया। 

गुरदासपुर,30 जनवरी।  कुल हिंद संयुक्त किसान मोर्चे के आवाहन पर बलिदान दिवस के मौके पर किसानों ने सामूहिक भूख हड़ताल रखी। जिसमें बड़ी गिनती में किसानों ने हिस्सा लिया तथा महिलाओं ने भी शिरकत की।  जिसके बाद जहाज चौंक में केंद्र सरकार, दीप सिद्धू, लक्खा सधाना व सरवन पंधेर का पुतला जलाकर नारे बाजी की। जिसका नेतृत्व सुखदेव भागोकावां, बलबीर सिंह, अजीत सिंह हुंदल, एसपी सिंह गोसल, अमरजीत शास्त्री, बलविंदर खोखर, गुरदीप सिंह, लखविंदर सिंह व मक्खन कोहाड़ ने संयुक्त तौर पर की। इस दौरान आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले किसानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। 

इस मौके पर वक्ताओं ने केंद्र सरकार की लाल किले पर झंडा लगा कर किसानों को बदनाम करने की साजिश के आरोप लगाते हुए कड़ी निंदा की तथा इसमें शामिल दीप सिद्धू, लक्खा सिधाना, सरवन पंधेर को किसानी संघर्ष का गद्दार बताया।  साथ ही नेताओं ने किसानों पर किए गए देशद्रोह के झूठे केस वापिस करने की मांग भी की। इस मौके पर उन्होने महात्मा गांधी को याद कर उनके कातिल नत्थेराम गोड़से को देश भक्त बताने वालों की भी कड़े शब्दों में निंदा की। 

इस मौके पर बोध सिंह घुम्मण, बलविंदर कौर, खजान सिह, कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरदीप सिंह, सागर सिंह, अमर क्रांति, सुखदेव राज, विजय सोहल, सलविंदर सिंह, सुरिंदर, कपूर सिंह आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire