ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत तीन नामजद

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत तीन नामजद
  • PublishedOctober 24, 2020

गुरदासपुर, 24 अक्तूबर। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने दहेज की खातिर विवाहिता को मारने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला मृतका के भाई के ब्यानों के उपरांत दर्ज किया गया है।  

पुलिस को दी शिकायत में अमरिदर सिंह निवासी पुरानी बागडि़या ने बताया कि उसकी बहन अमरजोत की शादी चार वर्ष पहले हरजिदर सिंह निवासी गोहत पोकर के साथ हुई थी। उसकी बहन के दो बच्चे भी हैं। उसकी बहन का पति हरजिदर सिंह सास कुलविदर कौर व ससुर बलविदर सिंह अकसर ही उसे दहेज न लाने के लिए तंग परेशान करते रहे है। 

गत  22 अक्तूबर को दोपहर बजे उसकी बहन अमरजोत का फोन आया कि उसे उसके ससुराल परिवार फिर से तंग परेशान कर रहे है और उसकी जान को भी खतरा है। इसके बाद फोन बंद कर दिया। उसने बताया कि उसी दिन शाम पांच बजे आरोपी बलविदर सिंह का फोन आया कि उसकी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे उसकी बहन को रस्सी या फिर किसी अन्य वस्तु से गला घोंटकर मार दिया है।

उधर मामले की जांच कर रहे एसआइ नरिदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Written By
The Punjab Wire