Close

Recent Posts

ਦੇਸ਼ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜਨੀਤੀ

नगाड़ा बज चुका है, बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : तरुण चुघ

नगाड़ा बज चुका है, बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहे कार्यकर्ता : तरुण चुघ
  • PublishedOctober 2, 2020

भाजपा एक मात्र राजनीतिक दल जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है : सुरेश महाजन

अमृतसर: 2 अक्टूबर ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ अपना पदभार संभालने के बाद पहली बार जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पहुंचे, जहाँ भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में आयोजित ‘आशीर्वाद समागम’ के दौरान उनको पुष्प-गुच्छ, दोशाला व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया I

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन ने कहाकि एक सामान्य कार्यकर्ता जो बूथ स्तर से राष्ट्रीय राजनीति तक पहुंचा है I यह हमारे लिए गौरव का विषय है I इसके लिए हम केन्द्रीय नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमन्त्री नरेंदर मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताते हैं, जिन्होंने पंजाब से पहली बार एक राष्ट्रीय महासचिव का चयन किया है I भाजपा एक ऐसा दल है जो जमीन से उठे कार्यकर्ता को किसी भी स्तर पर ले जा सकती है I हमें गर्व है पार्टी ने अमृतसर को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है हम इसका स्वागत करते हैं I प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश और अमृतसर के लिए गौरव का विषय है कि एक साधारण कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय महासचिव के पद पर पहुंचा है I

पूर्व कैबनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहाकि तरुण चुघ को यह पद मेहनत के बल पर मिला है I संगठन ने जो भी जिम्मेवारी सौंपी, वह उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरे I उन्होंने कहाकि पंजाब में बिगुल बज चुका है और आगामी विधानसभ चुनाव हमें 117 सीटों पर लड़ना है और 2022 में पंजाब में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा I

राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने अपने संबोधन में कहाकि 27 वर्ष पहले मैं एक बूथ स्तर का कार्यकर्ता था और तरुण चुघ ही मुझे भाजपा में लेकर आए I तरुण चुघ पहले जिला भाजयुमों अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री, प्रदेश भाजयुमों अध्यक्ष, प्रदेश भाजपा महासचिव से लेकर राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेवारी पूरी तनदेही ससे निभाई और आज केन्द्रीय नेतृत्व ने जो महतवपूर्ण जिम्मेवारी उनको सौंपी है उस पर भी वह शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे I

तरुण चुघ ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते व्यक्त करते हुए कहाकि प्रदेश में नगाड़ा बज चुका है और कार्यकर्त्ता बड़ी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने के लिए तैयार हो जाएँ I उन्होंने सुखबीर बादल का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस गठबंधन के कोड़ को हटा दिया है I भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और स्पष्ट बहुमत प्राप्त करेगी I आज देश भर में कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं I किसान हमारे लिए भगवान् हैं और हम इस विषय पर उनसे चर्चा करेंगे और उनकी शंकाओं का निवारण करेंगे I

उन्होंने कहा कि देश भर में झूठ फैलाया जा रहा है कि सरकार एमएसपी बंद कर रही है I कृषि पर कॉर्पोरेट घरानों का कब्जा हो जायेगा I यह सब मिथ्या प्रचार है I स्वयं प्रधानमन्त्री व कृषि मंत्री इस बारे में कई बार घोषणा कर चुके हैं I किसान हमारा अन्नदाता है I उन्होंने कहाकि कांग्रेस के गुंडा-तत्वों ने भाजपा कार्यालय जो हमारे लिए देवली के सामान हैं, तीन बार हमला करने की कोशिश की I भाजपा जनता पार्टी का कार्यकर्ता केरल की वामपंथी सरकार और बंगाल की ममता सरकार के आत्याचार से नहीं डरा तो हम पंजाब में भी नहीं डरेंगे I चुघ ने चेतवानी देते हुए कहाकि अगर निकट भविष्य में ऐसा दुस्साहस फिर किया गया तो उसके गंभीर परिणाम होंगे I

इस अवसर पर डॉ. बलदेव राज चावला, राजिंदर मोहन सिंह छीना, केवल गिल, राजेश हनी, राहुल महेश्वरी, राकेश गिल, जनार्दन शर्मा, हरीश तनेजा, बख्शी राम अरोड़ा, सुभाष शर्मा, राजेश कंधारी, सुखमिंदर पिंटू, मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, सरबजीत शंटी, जरनैल सिंह ढोट, राकेश शर्मा, चंदर शेखर शर्मा, अविनाश शैला, सपना भट्टी, मनोहर सिंह, एकता वोहरा, मनीष शर्मा, श्रुति विज, रघु शर्मा, राजीव शर्मा, मोहित महाजन, संजय कुंद्रा, सतपाल डोगरा, अंकुश मेहरा, संजय शर्मा, अनमोल पाठक, हरदियाल सिंह ओळख, गौतम अरोड़ा, संजीव कुमार, अलका शर्मा, कवलजीत सिंह सन्नी, मानक अली, गुरमुख सिंह बल आदि उपस्थित थे I

Written By
The Punjab Wire