Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

जिला गुरदासपुर में एक अन्य पाया गया संक्रमित, ठीक होने वालों की सख्या हुई 279, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 329

जिला गुरदासपुर में एक अन्य पाया गया संक्रमित, ठीक होने वालों की सख्या हुई 279, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 329
  • PublishedJuly 19, 2020


गुरदासपुर, 19 जुलाई (मनन सैनी)। रविवार को जिला गुरदासपुर में एक संक्रमित केस पाया गया है। मरीज गांव बब्बेहाली की एक युवती है जो चंडिगढ़ में संक्रमित पाई गई है । जिसके चलते अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 329 हो गई है। वहीं देर रात औजला निवासी एक महिला ट्रूॅनाट मशीन के जरिए संक्रिमत पाई गई थी। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संंख्या 39 है जिसमें अस्पतालों में दाखिल मरीजों की संख्या 33 है। वहीं ठीक होने वाले की संख्या 279 हो गई है। 

गांव बब्बेहाली की युवती की उम्र 28 साल की है तथा वह चंडिगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में ही कार्य करती है तथा पिछले काफी समय से वापिस गांव नही आई। वह चंडिगढ़ में ही पॉजिटिव आई है तथा वहीं उपचारधीन है। वहीं देर रात गांव औजला की महिला की उम्र 55 साल की है तथा उक्त महिला के टैस्ट ट्रूॅनाट मशीन के जरिए संक्रमित पाए गए थे। सर्जरी करवाने के चलते उसके टैस्ट लिए गए। 

Written By
The Punjab Wire