Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

जिला गुरदासपुर के दो अन्य मरीज कोविड़-19 संक्रमित, कुल आंकड़ा हुआ 172

जिला गुरदासपुर के दो अन्य मरीज कोविड़-19 संक्रमित, कुल आंकड़ा हुआ 172
  • PublishedJune 15, 2020

बहरामपुर के गांव दोदवां तथा बटाला के टिब्बा बाजार का युवक पॉजिटिव


गुरदासपुर (मनन सैनी)। जिला गुरदासपुर में दो अन्य मरीज कोविड़-19 संक्रमित पाए गए है। जिसमें बहरामपुर के गांव दोदवां की एक बुजुर्ग महिला तथा बटाला के टिब्बा बाजार का एक युवक संक्रमित पाया गया है। उक्त दोनो के संक्रमित निकलने के साथ ही गुरदासपुर में कोविड़-19 मरीजों का आंकड़ा 172 हो गया है। 

सोमवार को संक्रमित पाए गए मरीजों में बहरामपुर के गांव दोदवां की महिला जिसकी उर्म 60 साल है दिल्ली से आई थी। उक्त महिला को पहले से ही प्रशासन की ओर से गाहलड़ी स्थित क्वांरटाईन सैंटर में अलग रखा गया है। वहीं बटाला के मोहल्ला टिब्बा में एक 33 साल का युवक संक्रमित पाया गया है। उक्त युवक सिवल अस्पताल बटाला में जुकाम, खांसी से प्रभावित था तथा इलाज करवाने के लिए गया था। प्रशासन की ओर से उक्त युवक के सैंपल लिए गए जिसमें उक्त मरीज संक्रमित पाया गया। मरीज के संपर्क में आने वाले सभी की जांच की जा रही है। 

Written By
The Punjab Wire