Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

दहेज के लिए परेशान करने पर मामला दर्ज

गुरदासपुर।  थाना सिटी की पुलिस ने दहेज की खातिर विवाहिता को परेशान करने के मामले में पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस संबंधी विदूशी महाजन पुत्री रमेश चंद्र निवासी ओंकार नगर ने जुलाई 2019 को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी संत नगर गुरदासपुर निवासी सचिन महाजन पुत्र रकेश महाजन के साथ वर्ष 2012 को हुई थी। शादी के बाद उनका झगड़ा रहने लगा। जिसके बाद वह पंचकूला में किराए के मकान में रहने लगे। लेकिन वहां भी उनका झगड़ा खत्म नहीं हुआ। जिसके चलते उसके ससुर रकेश कुमार ने उसे तथा उसके पति को बेदखल कर दिया। उसका पति उसे दहेज के लिए तंग परेशान करता था। उसने बताया कि दहेज में दिया हुआ स्त्री धन भी खुर्द बुर्द कर दिया गया।  सब इंस्पेक्टर भप्पी मसीह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल करने के बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर है

Written By
The Punjab Wire