Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਕ੍ਰਾਇਮ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

केंद्रीय जेल में दो हवालातियों से मोबाइल फोन व अफीम बरामद, मामला दर्ज

केंद्रीय जेल में दो हवालातियों से मोबाइल फोन व अफीम बरामद, मामला दर्ज
  • PublishedMarch 27, 2021

गुरदासपुर, 27 मार्च (मनन सैनी)। केंद्रीय जेल गुरदासपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने दो हवालातियों से मोबाइल फोन, चार्जर, सिम व अफीम बरामद की है। जिनके खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज करवाया गया है।

थाने में दर्ज करवाई शिकायत में सहायक सुपरिटेंडेंट सरबजीत सिंह ने बताया कि 21 मार्च को थाना सिटी कपूरथला की पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत गुरजिंदरपाल सिंह निवासी धम्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गत दिन उक्त हवालाती को पुलिस केंद्रीय जेल में लेकर आई थी। हवालाती की जब पुलिस कर्मियों ने तलाशी ली तो उसके पहने हुए बूट में से एक नोकिया कंपनी का मोबाइल फोन सहित चार्जर, अंडरवीयर में सिम व 60 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसी तरह हवालाती किरनदीप सिंह निवासी पत्तड कलां (जालंधर) की तलाशी के दौरान उससे 25 ग्राम अफीम बरामद की गई। 

Written By
The Punjab Wire