Close

Recent Posts

PUNJAB FLOODS ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा और सुजेन खान तथा अन्य कर्फ्यू में कर रहे थे पार्टी, मुंबई पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा

क्रिकेटर सुरेश रैना, सिंगर गुरु रंधावा और सुजेन खान तथा अन्य कर्फ्यू में कर रहे थे पार्टी, मुंबई पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया, बाद में छोड़ा
  • PublishedDecember 22, 2020

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उन्हें और सिंगर गुरु रंधावा को हिरासत में भी लिया गया था, लेकिन बाद में बेल पर छोड़ दिया गया। उनके खिलाफ मुंबई में एफआईआर दर्ज हुई है। वह और रंधावा उन 34 लोगों में शामिल थे, जिन्हें एक क्लब में पुलिस ने रेड डालकर हिरासत में लिया था। उन सभी पर कोरोना नियम तोड़ने के आरोप हैं।

ड्रैगन फ्लाइ क्लब मुंबई एयरपोर्ट के पास स्थित होटल मैरिएट में है। यह मायानगरी के पॉश क्लब में शुमार है। जानकारी के मुताबिक नाइट कर्फ्यू के बाद बाद भी इस क्लब में बेहद हाई प्रफाइल पार्टी चल रही थी। इसमें सुरेशन रैना के साथ-साथ बॉलिवुड के टॉप चेहरे भी शामिल थी। हिरासत में लिए गए 34 में 7 होटल स्टाफ के लोग भी शामिल हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरु रंधावा, बादशाह, सुजैन खान पार्टी में शामिल थे। सूचना मिलने के बाद देर रात मुंबई पुलिस ने क्लब पर छापा मारा। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक रैना को छोड़कर बाकी सितारे क्लब के पिछले दरवाजे से भाग गए। मुंबई पुलिस ने सभी पर धारा 188 और महामारी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Written By
The Punjab Wire