Close

Recent Posts

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੋਟਾਸ਼ ਦੀ ਖੋਜ ਦਾ ਕੰਮ ਅਪ੍ਰੈਲ 2027 ਦੇ ਅੰਤ ਜਾਂ ਮਈ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫ਼ਤੇ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗਾ ਸ਼ੁਰੂ; ਕੇਂਦਰ ਵੱਲੋਂ 35 ਬੋਰਹੋਲਜ਼ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ, ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਕਰੇਗੀ 5 ਹੋਰ ਬੋਰਹੋਲਜ਼ ਦੀ ਖੁਦਾਈ: ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੋਟਾਸ਼ ਦੀ ਖੋਜ ਦਾ ਕੰਮ ਅਪ੍ਰੈਲ 2027 ਦੇ ਅੰਤ ਜਾਂ ਮਈ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਹਫ਼ਤੇ ਤੱਕ ਹੋਵੇਗਾ ਸ਼ੁਰੂ; ਕੇਂਦਰ ਵੱਲੋਂ 35 ਬੋਰਹੋਲਜ਼ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ, ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਕਰੇਗੀ 5 ਹੋਰ ਬੋਰਹੋਲਜ਼ ਦੀ ਖੁਦਾਈ: ਬਰਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਗੋਇਲ

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ

अगवा करने वाले पिता समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

अगवा करने वाले पिता समेत तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • PublishedDecember 20, 2019

अपहरणकर्ता पिता को किया गिरफ्तार

गुरदासपुर।  गुरुवार को दो बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही महिला से दो बच्चों को अगवा करने वाले पिता समेत तीन अन्यों के खिलाफ थाना पुराना शाला की पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंधी पिता को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

यह मामला संदीप कौर पत्नी मलकीत सिंह निवासी लमीन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। जिसमें उसने बताया कि उसकी शादी मलकीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी जस्सड़ थाना रमदास (अमृतसर) के साथ करीब 11 साल पहले हुई थी। शादी के उपरांत उनके दो बच्चे मनजोत सिंह (9) तथा मनवीर सिंह (5) हुए। शिकायतकर्ता का अपने पति के साथ घरेलू झगड़ा चल रहा था। करीब तीन साल से वह अपने नाना के घर गांव लमीन कराल रह रही है। रोज की तरकह वह अपने बच्चों को गांव चावा के स्कूल छोड़ने के लिए करीब आठ बजे गांव चावा मोड़ से थोड़ा पीछे थी कि एक इनोवा गाड़ी ​सिल्वर रंग उनके पास रुकी। जिसमें चार आदमी सवार थे और उसे धक्के मार कर स्कूटी की चाबी समेत मोबाईल छीन कर फरार हो गए। इस संबंधी पुलिस ने पति मलकीत सिंह तथा तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंधी ​आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीएसपी महेश सैनी ने बताया कि अपहरण करने वाले तीन अन्यों को ​पुलिस गिरफ्तार करने के लिए तलाश कर रही है। जिन्हे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौर रहे कि इस मामले में पुलिस ने जल्द अपहरण की गुत्थी को सुलझाते हुए गत दिवस ही बच्चों को बरामद कर लिया था।

Written By
The Punjab Wire