Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

PUNJAB FLOODS ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

डा वरिंदरपाल जगत ने बतौर सिवल सर्जन गुरदासपुर संभाला कार्यभार

डा वरिंदरपाल जगत ने बतौर सिवल सर्जन गुरदासपुर संभाला कार्यभार
  • PublishedOctober 1, 2020

गुरदासपुर, 1 अक्तूबर (मनन सैनी)। सिविल अस्पताल गुरदासपुर में सिविल सर्जन के पद पर तैनात डा. किशन चंद की सेवा निवृत्त होने के चलते अब सिविल सर्जन का कार्यभार डा. वरिंदरपाल जगत ने संभाल लिया है। जिनका जिला प्रोग्राम अधिकारी, पैरामेडीकल व एनएचएम अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुक्के देकर स्वागत किया। 

पदभार संभालने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए नवयिुक्त सिविल सर्जन डा. वरिंदरपाल जगत ने कहा कि पहले लोगों को जो सेहत विभाग की गाइडलाइनज अनुसार सेहत सुविधाएं प्रदान की जा रही है, उसे बढिय़ा व सही तरीके से लोगों तक दी जाएंगी। उन्होने कहा कि कोरोना काल को हराने के लिए सेहत विभाग पूरी तरह से जुटा हुआ है और आगे भी इस महामारी को खत्म करने के लिए अपना काम तनदेही के साथ करता रहेगा। इस मौके पर डीएफपीओ डा. विजय कुमार, एसीएस डा. भारत भूषण, डीटीओ डा. रमेश अत्तरी, जिला स्कूल हेल्थ मेडिकल अधिकारी डा. भावना शर्मा, जिला एपीडिमोलोजिस्ट डा. प्रभजोत कौर कलसी व डिप्टी मास मीडिया अधिकारी गुरिंदर कौर उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire