Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਰਾਜਨੀਤੀ

यूथ कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए रैली आयोजित

यूथ कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए रैली आयोजित
  • PublishedJuly 7, 2020

जल्द ही कर दी जाएंगी पदाधिकारियों की नियुक्तियां-पाहड़ा

गुरदासपुर, 7 जुलाई (मनन सैनी)। यूथ कांग्रेस की ओर से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए शुरु की गई मुहिम के तहत पूरे पंजाब में की जा रही जिला स्तरीय रैलियों की लड़ी के तहत गुरदासपुर में जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा की अध्यक्षता में रैली की गई। जिसमें यूथ कांग्रेस के आल इंडिया के सचिव व प्रदेश प्रभारी बंटी शैलके व सह प्रभारी मुकेश कुमार दिल्ली और हलका गुरदासपुर के विधायक बरिदंरमीत सिंह पाहड़ा विशेष रुप से शामिल हुए।

प्रदेश प्रभारी शैलके ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस द्वारा पूरे पंजाब में रैलियां की जा रही है। जिसके माध्यम से पदाधिकारियों को ब्लाक कमेटियों व बूथ कमेटियों का गठन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगली कड़ी में जिले में हर माह बैठकें की जाएंगी। यह बैठकें विधानसभा स्तर पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर ब्लाक में 25-25 सदस्यीय कमेटी व हर बूथ पर दो से तीन लोगों की टीम बनाई जाएंगी।

हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए यूथ कांग्रेस द्वारा शुरु की गई मुहिम में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हलके का सर्वपक्षीय विकास करवाया जा रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे है ताकि पार्टी को ग्रामीण व शहरी दोनों स्तर पर मजबूत किया जा सके। उन्होंने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि उन्हें जिस भी तरह की सहायता की जरुरत होगी, वे हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।

जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशों के तहत जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। जिसके तहत पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर उन्हें पार्टी को और भी मजबूत करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईकमान के निर्देशों के तहत जल्द ही बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी जाएगी।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किरनप्रीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि यूथ कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। जिसे मजबूत करने की जरुरत है। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस ओर पूरा ध्यान दिया जा रहा है व यूथ कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर राहुल शर्मा, जगबीर सिंह, दीपक शर्मा, हिमांशु गोसाईं, अमृतपाल सिंह वाईस प्रधान, हलका प्रधान नकुल महाजन, कादियां से सुखजीत सिंह, बटाला से प्रभजोत सिंह, श्रीहरगोबिंदपुर से हरमन रियाड़, दीनानगर से रवि ठाकुर, फतेहगढ़ चूडिय़ां से जतिंदरपाल सिंह, सरवन सिंह, गुरजीत सिंह, काका हीर, परमिंदर सिंह उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire