Close

Recent Posts

ਖੇਡ ਸੰਸਾਰ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ

गुरदासपुर से क्रिकट का उबरता सितारा आदित्या मार्शल

गुरदासपुर से क्रिकट का उबरता सितारा आदित्या मार्शल
  • PublishedJanuary 7, 2020

पंजाब की अंडर 16 से अंडर 19 में खेलने जा रहा आदित्या मार्शल

गुरदासपुर। गुरदासपुर का आदित्या क्रिकेट बोर्ड कंट्रोल आफ इंडिया द्वारा करवाए गए विजय मर्चन ट्राफी 2019 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब 2020 में बीसीसीआई की ओर से करवाए जा रहे कुंज बिहार ट्राफी में खेलने जा रहे है। ट्राफी के दौरान खेले गए चार मैचों में आदित्या ने तेज गेंदबाजी से 20 विकट लिए। जबकि इसी के साथ साथ बेहद शानदार बल्लेबाजी का प्रर्दशन भी किया। जिसके चलते उन्हे अंडर 19 पंजाब टीम में सिलेक्ट किया गया है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए आदित्या के कोच राकेश मार्शल ने बताया कि आदित्या को बचपन से ही क्रिकेट का काफी शौंक था। जिसने अंडर 16 क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड आफ इंडिया द्वारा करवाए गए विजय मर्चन ट्राफी 2019 में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके चलते आदित्या का अंडर-19 पंजाब टीम में चयनित किया गया।  उन्होंने बताया कि आदित्या अब बीसीसीआई की तरफ से करवाई जा रही कुंज बिहार ट्राफी में खेल रहे है। आदित्या अंडर 14 और अंडर 17 नेशनल खेल चुके है। उन्होंने आदित्या के भविष्य की मंगलकामना की और साथ ही बताया कि आने वाले दिनों में आदित्या गुरदासपुर का नाम पूरे देश भर में रोशन करेगा। 

Written By
The Punjab Wire