Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜਨੀਤੀ

मुख्यमंत्री पंजाबियों को बताएं कि उन्होने अकाली दल अध्यक्ष के खिलाफ कातिलाना हमले के मामले में क्या कार्रवाई की : शिरोमणी अकाली दल

मुख्यमंत्री पंजाबियों को बताएं कि उन्होने अकाली दल अध्यक्ष के खिलाफ कातिलाना हमले के मामले में क्या कार्रवाई की : शिरोमणी अकाली दल
  • PublishedFebruary 3, 2021

सुखजिंदर रंधावा द्वारा दोषियों को राजनीतिक सरंक्षण देना निंदनीय: डाॅ. दलजीत सिंह चीमा

चंडीगढ़/03फरवरी: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा है कि वह पंजाबियों को बताएं कि कल जलालाबाद में अकाली वर्करों तथा शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल पर हथियारों से हमला मामले में उन्होने क्या कार्रवाई शुरू की है? डाॅ. चीमा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा का दोषियों का सरंक्षण करना निंदनीय है।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए पूर्व मंत्री डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कल सर्वदलीय मीटिंग के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। उन्होने कहा कि पार्टी को आज तब झटका लगा जब सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक विचित्र आरोप लगाया कि अकाली दल अध्यक्ष ने स्वयं पर हमला करवाया था।

डाॅ. चीमा ने कहा कि राज्य में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी का अध्यक्ष होने के अलावा उपमुख्यमंत्री रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। ‘ यहां तक कि मुख्यमंत्री को कल स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ लेकिन अब अपराधियों को कैबिनेट मंत्री ने खुलेआम सरंक्षण दिया है। डाॅ.चीमा ने कहा कि इस तरह के आचरण लोकतंत्र में शुभ नही है तथा मुख्यमंत्री को इस मुददे पर दिए गए आश्वासन की स्थिति के बारे में स्पष्ट करना चाहिए।

Written By
The Punjab Wire