Close

Recent Posts

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰੰਧਾਵਾ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੇੜੇ ਮਨਾਵਾਲਾ (ਨਿਜਰਪੁਰਾ) ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਬਿਆਸ–ਰਈਆ–ਬੁਟਾਰੀ ਸੈਕਸ਼ਨ ਦੇ ਕੰਮ ਜਲਦੀ ਪੂਰੇ ਕਰਨ ਸੰਬੰਧੀ ਕੇਂਦਰੀ ਮੰਤਰੀ ਨਿਤਿਨ ਗਡਕਰੀ ਨੂੰ ਲਿੱਖਿਆ ਪੱਤਰ

ਮਨੋਰੰਜਨ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ

बेटी सना ने किया सीएए का विरोध, पिता गांगुली ने दी सफाई

बेटी सना ने किया सीएए का विरोध, पिता गांगुली ने दी सफाई
  • PublishedDecember 19, 2019

सीएए पर सोरभ गांगुली ने कहा, सना को इन मामलों से दूर रखें।

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधित अधिनियम पर निशाना साधती बेटी सना गांगूली की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सोरभ गांगुली का कहना है कि उनकी बेटी को किसी भी तरह की राजनीति से अलग रखना चाहिए। भारत के पूर्व कप्तान ने कहा कि इंस्टाग्राम पोस्ट सच नही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कृपया सना को इन सब मामलों से दूर रखे। वह पोस्ट सच नहीं है। वह बहुत छोटी है और राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती।’

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशाट वायरल हुआ है जो सना के नाम से है। इसमें खुशवंत सिंह के उपन्यास ‘द एंड ऑफ इंडिया’ से कुछ पंक्तियां डाली हुई है।

इसमें कहा गया है, नफरत की बुनियाद पर खड़ा किया गया आंदोलन लगातार भय और संघर्ष का माहौल बनाकर ही जीवित रह सकता है। जो यह सोचते हैं कि मुसलमान या ईसाई नहीं होने की वजह से वे सुरक्षित हैं तो वे मूर्खों की दुनिया में जी रहे हैं।’
इसमें यह भी कहा गया, ‘संघ पहले ही से वामपंथी इतिहासकारों और पश्चिमोन्मुखी युवाओं को निशाना बना रहा है। कल स्कर्ट पहनने वाली महिलाओं, मांस खाने वाले लोगों, शराब पीने, विदेशी फिल्में देखने वालों से भी नफरत में बदल जाएंगा।
दंतमंजन की जगह टूथपेस्ट का इस्तेमाल करो, वैद्य की जगह एलोपैथिक डाक्टर के पास जाओ, जय श्रीराम का नारा लगाने की बजाय हाथ मिलाओं या चुंबन दो। कोई भी सुरक्षित नहीं है। अगर भारत को जिंदा रखना है तो हमें यह समझना होगा।

Written By
The Punjab Wire