Close

Recent Posts

ਦੇਸ਼ ਮੁੱਖ ਖ਼ਬਰ ਰਾਜਨੀਤੀ

जेपी नड्डा बने भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

जेपी नड्डा बने भाजपा के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव
  • PublishedJanuary 20, 2020

नई दिल्ली। जेपी नड्डा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के निर्विरोध रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। नड्डा ने भाजपा के 11वें अध्यक्ष के रूप में कमान संभाली।

अमित शाह के गृह मंत्री गृहमंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा कार्यालय में संगठन चुनाव की औपचारिकता पूरी की गई। नड्डा का अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भरोसेमंद जेपी नड्डा चुनाव प्रबंधन की रणनीति में माहिर माने जाते हैं। कोई दूसरा उम्मीदवार न होने के कारण जेपी नड्डा निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए। जेपी नड्डा के समर्थन में 21 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष नामांकन-पत्र चुनाव अधिकारी राधा मोहन सिंह के सामने जमा किया।

Written By
The Punjab Wire