Close

Recent Posts

CORONA ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜਨੀਤੀ

ब्रेकिंग- पठानकोट के पूर्व कांग्रेसी विधायक अशोक शर्मा अकाली दल में शामिल

ब्रेकिंग- पठानकोट के पूर्व कांग्रेसी विधायक अशोक शर्मा अकाली दल में शामिल
  • PublishedJanuary 18, 2021

गुरदासपुर, 18 जनवरी (मनन सैनी)। पठानकोट हलके से पूर्व में विधायक रह चुके अशोक शर्मा अकाली दल में शामिल हो गए है। अशोक शर्मा को खुद पंजाब पंजाब सुखबीर सिंह बादल की ओर से ज्वाईन करवाया गया तथा उनका पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया गया। अशोक शर्मा को ज्वाईन करवाने में जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली का अहम योगदान रहा। अशोक शर्मा के अकाली दल में शामिल होने से अकाली दल की स्थिति पठानकोट हलके में मजबूत होगी। अशोक शर्मा 2002 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े तथा उन्होनें भाजपा के मास्टर मोहन लाल को 17364 मतों से पराजित किया था। 2007 में शर्मा मास्टर मोहन लाल से पराजित हुए थे।

बातचीत करते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि गुरबचन सिंह बब्बेहाली एक बेहद मेहनती लीड़र है जिनके साथ नजदीकियों के चलते उन्होने अकाली दल ज्वाइन किया। उन्होने कहा कि कांग्रेस अब पुरानी असूलों वाली पार्टी नहीं रही। जिसके चलते उन्होने बहुत पहले कांग्रेस को अलविदा कह दिया था तथा पिछले कुछ सालों से राजनिति से अलग थे।

इस मौके पर जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली, गुरईकबाल सिंह माहल आदि विशेश तौर पर मौजूद रहे।

Written By
The Punjab Wire