Close

Recent Posts

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਰਾਜਨੀਤੀ

विधायक पाहड़ा ने कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया

विधायक पाहड़ा ने कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस मनाया
  • PublishedDecember 28, 2020

कहा प्रधानमंत्री ने अच्छे दिनों का वायदा कर समाज के हर वर्ग को सड़को पर लाकर खड़ा किया

गुरदासपुर, 28 दिसंबर (मनन सैनी)। हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की ओर से अपने कार्यालय में 136वां कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें लेबर सेल पंजाब के चेयरमैन गुरमीत सिंह पाहड़ा व जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान व मिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा विशेष तौर पर शामिल हुए।

विधायक पाहड़ा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसकी स्थापना 1885 में एओ ह्यूम और सुरेंद्र नाथ बैनर्जी ने की। पार्टी का पहला अधिवेशन महाराष्ट्र में हुआ। कांग्रेस ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए और करीब 7 दशक तक देश का नेतृत्व किया। हालांकि इस दौरान पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे, लेकिन आज भी देश की प्रमुख पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ईमानदारी से पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया और लोगों की समस्याएं हल करने के लिए आगे आने को कहा। उन्होंने कहा कि काग्रेस ने हमेशा से गरीब व दबे हुए लोगों की आवाज उठाई है। इसलिए निस्वार्थ होकर पार्टी के लिए काम करें। उन्होंने मौजूदा केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने ले जाने को कहा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को देश में भ्रष्टाचार और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमेशा अपनी लड़ाई जारी रखने को कहा।

विधायक पाहड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जबसे स्थापना हुई है, तबसे लेकर अब तक गरीब लोगों, जरुरतमंदों की मदद करने के साथ साथ सच्चाई के रास्ते पर चलकर लोगों की सेवा की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में कई साल राज किया। लेकिन जो नारकीय दिन अब मोदी की सरकार में देखने को मिल रहे,ऐसे दिन देश की जनता ने पहले कभी नहीं देखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अच्छे दिन लाने का वादा कर देश की जनता को अपने झांसे लेकर सत्ता हासिल की। लेकिन अब मोदी सरकार ने हर वर्ग को सडक़ों पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश हित में बहुत काम किया। लेकिन ढंढोरा नहीं पीटा। अब प्रधानमंत्री देश के खिलाफ फैसले ले रहे हैं और उन्हीं फैसलों को सही साबित करने के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता सबकुछ जान चुकी है। अब इनके झांसे में नहीं आएगी। इस मौके पर दर्शन महाजन,दरबारी लाल, बलदेव सिंह, नरेंद्र बाबा, पवन कोछड़, पंकज महाजन, सुरिंदर शर्मा, परमजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, निशान सिंह, लखविंदर सिंह, प्रीतम चंद,बलविंदर सिंह, रजिंदर सिंह,हरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, सतनाम सिंह,हरीश कुमार, हरदेव सिंह, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।

Written By
The Punjab Wire