युवा कांग्रेस के जिला प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा भी इंडिया गेट पर लगाए धरने में शामिल

Protest

प्रियंका गांधी की ओर जामिया के सर्मथन में दिया जा रहा था धरना

गुरदासपुर। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से इंडिया गेट पर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुई पुलिस कारवाई पर दिए गए धरने के दौरान गुरदासपुर से युवा काग्रेंस के जिला प्रधान बलजीत सिंह पाहड़ा भी शामिल थे। इस मौके पर बलजीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि लोकतंत्र नही यह तानाशाही है। उन्होने कहा कि छात्रों के साथ मारपीट करना गलत है। सरकार बिना वजह लोगो को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। क्योंकि सरकार के पास डूबती अर्थवयवस्था पर बोलने के लिए कुछ नही रह गया।उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगो के हक में सदा लड़ती रही है और आगे भी आंदोलन जारी रखेगी।

Exit mobile version