पंजाब के मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा सहित दो अन्य विधायक कोरोना संक्रमित

पंजाब में कोरोना वायरस से मंत्री एवं विधायक भी अछूते नही रह पा रहे। मंगलवार को पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा चंडीगढ़ में कराए गए टेस्ट के दौरान Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं राजपुरा के विधायक हर्दयाल सिंह कंबोज एवं सन्नोर के विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा भी कोरोना संक्रमित पाए गए है।

इस संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने अपने पाॅजिटिव आने संबंधी जानकारी देते हुए उनके संपर्क में आए लोगो को अपने टैस्ट करवाने के लिए कहा।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने सभी के जल्द ठीक होने की कामना की है।

गौर रहे कि इससे पहले पंजाब के मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरप्रीत सिंह कागड़ संक्रमित पाए जा चुके है।

Exit mobile version