पूर्व चीफ सचिव करण अवतार सिंह छुट्टी पर गए

पंजाब के पूर्व चीफ सचिव करण अवतार सिंह ने अपने पद से हटने के बाद से दो माह की छुट्टी ले ली है। वह कल ही पंजाब के चीफ सचिव के पद से हटाए गए है जिनके स्थान पर प्रमुख सचिव विनी महाजन को बनाया गया है। विनी महाजन पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी भी है।

गौर रहे कि करण अवतार सिंह की पंजाब के कई वरिष्ठ मंत्रियों के साथ एक्साईज पालिसी को लेकर विवाद हुआ था। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पाले में पासा में डाला दिया। जिसके चलते कैप्टन सरकार की ओर से विनी महाजन को चीफ सचिव का पद सौंप दिया गया। वहीं अगामी कुछ समय के बाद करण अवतार सिंह रिटायर भी होने वाले थे तथा उनके तबादले का यह कारण भी बताया जा रहा है।

वहीं शनिवार को पूर्व विरोधी दल के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने भी विनी महाजन को चीफ सचिव बनाने के लेकर कई तरह के सवाल उठाए है। जहां उनका कहना है कि कई सीनियर अधिकारियों को दरकिनार कर कैप्टन सरकार ने केवल चहेतों को उच्च पद पर बिठाया है।

Exit mobile version