बब्बरी नंगल की दो बहनें पाई गई कोविड़-19 पॉजिटिव​, दिल्ली से लौटी थी युवतियां

Gurdaspur Covid-19

गुरदासपुर, 22 जून (मनन सैनी)। गांव बब्बरी नंगल की दो बहनें कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उक्त दोनो बहने 16 जून को दिल्ली से लौटी थी। उक्त दोनो बहनों को गुरदासपुर स्थित मेरिटोरियस स्कूल में आईसोलेट किया गया है। उक्त मरीजों के साथ ही जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 17, कुल मरीजों की संख्या हुई 185 हो गई है। 

उक्त दोनो बहनों की उर्म 23 तथा 26 साल की है। दोनो दिल्ली के बदरपुर बार्डर इलाके के पास रहती थी तथा 16 जून को बस के जरिए गुरदासपुर पहुंची थी। उक्त दोनो ने नौशहरा मज्जा सिंह में अपने सैंपल दिए जहां यह पॉजिटिव पाई गई है।  

गौर रहे कि गत दिवस जिले से संबंधित पांच मरीज पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें बटाला के चार तथा गुरदासपुर के बरियार का एक व्य​क्ति संक्रमित पाया गया था जो हरियाणा से लौटा था। 

Exit mobile version