पुलिस पुलिस में भर्ती करवाने को लेकर दो लाख रुपए ठगे

fraud

गुरदासपुर। पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के लिए दो लाख रुपए की ठगी मारने के मामले में थाना बहरामपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है।

जानकारी देते झबकरा निवासी कैलाश कुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के लिए आरोपित कुलदीप सिंह निवासी झबकरा के साथ 12 लाख रुपए की बात तय हुई थी। जिसके चलते उसने आरोपी को दो लाख रुपए एडवांस में दे दिए थे। मगर आरोपित ने न तो उसे भर्ती करवाया और नही उसके पैसे वापिस लौटाए। जब भी वह पैसे की लेने की बात करता है तो आरोपित उसे टाल देता था। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

Exit mobile version