30 नए मरीजों के साथ पंजाब का आंकड़ा हुआ 2263, रोपड़ में आशा वर्कर, लुधियाना में कैदी आया कोविड़-19 पाॅजिटिव

3D illustration

पंजाब में हर दिन कोविड़-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार को रोपड़ में 8 केस दर्ज किए गए जिसमें आशा वर्कर भी पाॅजिटिव पाई गई है। वहीं लुधियाना में 9 मरीज संक्रमित पाए गए जिसमें एक कैदी शामिल था। वहीं लुधियाना में एक मरीज को वैटिलेटर पर रखा गया है। पंजाब में अभी तक कोविड़ संक्रमित मरने वालों की संख्या 45 है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या 1987 है। पंजाब में एक्टिव मरीजों की संख्या 231 है। पंजाब में अभी तक 87852 लोगो के टैस्ट किए जा चुके है तथा सबसे ज्यादा केस 377 अमृतसर में पाए गए है। अमृतसर में एक्टिव मरीजों की संख्या 60 है।

Exit mobile version