आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को दिए मास्क व सैनिटाइजर

गुरदासपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इन दिनों मास्क, सैनिटाइजर और राशन वितरण करने का अभियान चला रखा है।इसी अभियान के अंतर्गत गुरदासपुर थाना जबरजीत सिंह को इस संकट की घड़ी में ड्यूटी कर रहे पुलिस के यौद्धाओं के लिये मास्क व सैनिटाइजर भेंट किये गये,इसके साथ ही संघ के कार्यकर्ताओं ने श्री गुरु रविदास चौंक से लेकर भगवान परशुराम चौंक सहित शहर में लगे करीब एक दर्जन पुलिस नाकों पर स्वयं जाकर मास्क व सैनिटाइजर भेंट किये।

जिला कार्यवाह विक्रम समयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में करीब 300 संघ कार्यकर्ता राशन वितरण,भोजन पैकेट,मास्क व सैनिटाइजर वितरण के साथ साथ लोगों को घरों में रहने,आरोग्य सेतु एप्प डाऊनलोड करने तथा मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री द्वारा चलाये जा रहे राहत कोष में आगे बढ़कर सहयोग करने के लिए जागरूक कर रहे है

Exit mobile version