कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने राष्ट्रीय ध्वज लहरा केंद्र से पूछा पंजाब से सौतेला व्यवहार क्यों

होशियारपुर के सभी 50 वार्डों, 60 गांवों में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया

डाॅ अदिति बख्शी

होशियारपुर, 1 मई:उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब  सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में आज होशियारपुर के सभी 50 वार्डों व 60 गांव में लोगों ने अपने-अपने स्थानों पर 1 मई को मजदूर दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर जहां उसके सम्मान में सैल्यूट किया वहीं केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ पक्षपात पूर्ण रवैये पर विरोध भी जताया। कैबिनेट मंत्री  सुंदर शाम अरोड़ा ने इस दौरान अपने निवास स्थान पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर हर पंजाब वासी केंद्र को पूछ रहा हैं कि हम हिंदुस्तानी है हमारे साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज पंजाब का हर वासी मजदूर दिवस पर देश के श्रमिकों व पंजाब के लोगों की आवाज केंद्र तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में केंद्र को बिना भेदभाव के पंजाब का सहयोग करना चाहिए लेकिन हर बार पंजाब के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश का सीमावर्ती राज्य आज केंद्र सरकार के सौतेले व्यवहार के कारण उपेक्षा का शिकार है।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारी एकता व अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई मुश्किल आई है पंजाब ने अपना कर्तव्य अपनी क्षमता से ज्यादा निभाया है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहा है लेकिन केंद्र इस लड़ाई में पंजाब का कोई सहयोग नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य होने के कार पंजाब का विशेष पैकेज के लिए अधिकार है लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पंजाब को उसका बनता हक भी अभी तक नहीं दिया गया है। अरोड़ा ने इस अवसर पर पंजाब राज्य पिछड़ा आयोग के चेयरमैन  सरवन सिंह, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा,  शादी लाल,  सुनीश जैन,  रजत आदि भी मौजूद थे।

Exit mobile version