यूथ कांग्रेस ने 400 महिलाओं को सेनेट्रिक पेड महिलाओं के बांटने के लिए दिए

गुरदासपुर। कोरोना वायरस के चलते पंजाब में चल रहे कर्फ्यू के दौरान जहां पंजाब सरकार प्रत्येक वर्ग के लोगों को हर जरुरी सामान पहुचाने का प्रयास कर रही है। वहीं यूथ कांग्रेस द्वारा कर्फ्यू के दौरान सलम एरिया में रहने वाली महिलाओं के लिए सेनेट्रिक पेड उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत जिला यूथ कांग्रेस की ओर से प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा व प्रदेश महासचिव किरणप्रीत सिंह पाहड़ा के नेतृत्व में एसपी हेड क्वार्टर नवजोत सिंह को 400 पैकेट सेनेट्रिक पेड महिलाओं को बांटने के लिए दिए गए। 

जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव किरणप्रीत सिंह ने बताया कि इन दिनों कर्फ्यू के चलते पंजाब सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लोगों को घरों तक खाने पीने का हर सामान मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें यूथ कांग्रेस की ओर से भी अहम भूमिका निभाई जा रही है। इसी कड़ी में कर्फ्यू के दौरान बंद को देखते हुए यूथ कांग्रेस की ओर से गुरदासपुर के सलम एरिया में रहने वाली 400 महिलाओं के लिए सेनेट्रिक पेड पुलिस के माध्यम से भेजे गए है। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल की घड़ी में यूथ कांग्रेस द्वारा प्रत्येक वर्ग की जरुरतों को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है।

Exit mobile version