पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा के देहांत से सिख कौम को कभी भी ना पूरे होने वाला नुकसान हुआ-बुटर

Yadwinder Butter

अंतिम संस्कार का विरोध करने वालों ने अपनी मर चुकी इंसानियत का प्रमाण दिया

गुरदासपुर, 3 अप्रैल। सिख कौम के महान रागी पद्मश्री भाई निर्मल सिंह खालसा की क्रोना वायरस के चलते हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता यादवेंद्र सिंह बुट्टर ने कहा कि भाई साहब की मौत से सिख कौम को कभी भी ना पूरे होने वाला नुकसान हुआ है। 

उन्होंने कहा कि भाई निर्मल सिंह खालसा ना सिर्फ एक सुरीले रागी थे बल्कि वह एक संस्था रूपी इंसान भी थे जिन्होंने अपने जीवन में देश और दुनिया की हजारों संतो को गुरबाणी से जोड़ा था। उन्होंने कहा कि इस महान शख्सियत को पहचान कर केंद्र सरकार ने तो उन्हें पद्मश्री के अवार्ड से सम्मानित किया था लेकिन गहरे दुख की बात है कि उनके अपने शहर के लोगों ने उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर विरोध किया।

 उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों ने भाई निर्मल सिंह के पावन शरीर का नहीं बल्कि उनकी काबिलियत व बेमिसाल गुणों को पीठ दिखाई है। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वार्थी लोगों ने भाई साहब की प्रापतियों को नजरअंदाज करके अपनी मर चुकी इंसानियत को जाहर कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह क्रोना वायरस कारण पैदा हुई संकट की घड़ी में अपना बचाव करने के लिए अपने घरों में ही रहे।

Exit mobile version