सिविल अस्पताल के मरीजों व जरुरतमंद लोगों के लिए विधायक पाहड़ा ने शुरु किया लंगर

जरुरतमंद लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा लंगर-विधायक पाहड़ा

कहा जनसेवा खुद की मर्जी के बिना नही की जा सकती, ​जिसकी इच्छा होगा वह जरुर कार्य करेगा-पाहड़ा

मनन सैनी

गुरदासपुर। केंद्र व पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए किए गए लॉकडाऊन के बाद हर कोई कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनी व अपनों की चिंता में लगा हुआ है। वहीं हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा की ओर से लगातार हलके में शिरकत करते हुए ​शहर में सैनिटेशन तथा अन्य कार्य किए जा रहे है। 

जिसके चलते दो दिन लगातार शहर में खुद सेनिटाइज करवाने के बाद यहां इस प्रक्रिया को लगातार शुरु करवाया गया है। वहीं अब उन्होंने सिविल अस्पताल गुरदासपुर के मरीजों, लगातार डयूटी कर रहे पुलिस मुलाजिमों व बंद के कारण रोजी रोटी से हो रहे परिवार के लिए खाना का प्रबंध करने के लिए लगातार लंगर शुरु कर दिया है। 

उन्होंने घोषणा की है कि यह लंगर तब तक चलता रहेगा। जब तक इस भयानक बीमारी से छुटकारा न मिल जाए और लॉकडाऊन समाप्त न हो जाए।हलका विधायक बरिंदरमीत ​सिंह पाहड़ा ने बताया कि लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए वह पिछले कुछ दिनों से लगातार खुद साथ जाकर शहर को सेनिटाइज करवा रहे है। इसी दौरान उनके द्वारा फेसबुक पर जरिए किए गए हेल्प लाइन नंबर पर कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती मरीजों, हलके के सलम एरिया के कुछ परिवारों और लगातार डयूटी में जुटे पुलिस कर्मचारियों को खाने का प्रबंध करने में काफी परेशानी हो रही है।

जिसको देखते हुए उन्होंने तुरंत अपनी संस्था जत्थेदार करतारपुर सिंह पाहड़ा चेरीटेबल ट्रस्ट के समूह सदस्यों के साथ बैठक कर फैसला किया गया कि जब तक लाकडाऊन की स्थिति जारी है, तब तक उक्त लोगों के लिए खाने का प्रबंध किया जाएगा। जिसके बाद ट्रस्ट द्वारा लंगर का काम शुरु कर दिया गया है। जिसमे वह खुद सारा काम अपनी देखरेख में करवा रहे है। विधायक पाहड़ा ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि लोगों को अपने पास बुलाने की बजाए खुद लोगों तक तैयार लंगर पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि उनके वलंंटियर सिविल अस्पताल व पुलिस नाकों पर खाना पहुंचाने के साथ-साथ सलम एरिया व अन्य क्षेत्रों में लाऊड स्पीकर के माध्यम से लोगों के पास जाएंगे और उन्हें जरुरत के मुताबिक लंगर बांटा जाएगा।

 विधायक पाहड़ा ने एक सवाल के जवाब मे कहा कि यह एक जनसेवा का कार्य है। जिसे बिना अपनी मर्जी के नहीं किया जा सकता है। इस लिए वह किसी अन्य व्यक्ति को कोई संदेश नहीं देना चाहते है। जिसकी जो इच्छा होगी वह सेवा जरुर करेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्य को अंजाम देने में यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान व मिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किरनप्रीत सिंह, जगबीर सिंह जग्गी व ट्रस्ट के समूह सदस्य कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है।

Exit mobile version