बिना जरुरत के घरों से बाहर न निकले लोग-पाहड़ा

Mask Pahra

सफाई सेवकों को मास्क व सेनिटाइजर बांटे  

गुरदासपुर। पंजाब में फैल रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिए यूथ कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। जिसके तहत लोगों को मास्क व सेनिटाइजर बांटे जा रहे है। उक्त विचार यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने गुरदासपुर में समूह सफाई सेवकों को मास्क व सेनिटाइजर बांटने के उपरांत व्यक्त किए।

पाहड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस एक बहुत ही घातक बीमारी है। जिस पर रोक लगाना बहुत जरुरी है। क्योंकि इस बीमारी से विश्व स्तर पर आपदा आ गई है। इस लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझना होगा, तभी इस भयानक बीमारी पर रोक लगाई जा सकती है। पाहड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस की चैन को तोडऩे के लिए जरुरी है कि लोग बिना जरुरी काम के घरों से बाहर न निकलेें। उन्होंने लोगों को एक जगह पर एकत्र न होने की सलाह दी। पाहड़ा ने कहा कि लोगों को अपने घरों व आसपास जगहों पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि इस भयानक बीमारी को फैलने से रोका जा सकें। 

पाहड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस एक दूसरे से हाथ मिलाने से फैलता है। इस लिए हमें एक दूसरे से हाथ मिलाने से गुरेज करना चाहिए। अपने हाथों को बार बार धोना चाहिए और अपने बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस की ओर से कोरोना वायरस के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई गई है। जिसके तहत आज गुरदासपुर में समूह सफाई सेवकों को सेनिटाइजर व मास्क बांटे गए है। उन्होने बताया कि इस मुहिम को आगे भी जारी रखा जाएगा।

Exit mobile version