कचहरी परिसर में विवाहिता के साथ मारपीट पर तीन नामजद

court

गुरदासपुर। थाना सिटी गुरदासपुर की पुलिस ने कचहरी परिसर गुरदासपुर में विवाहिता से मारपीट करने के आरोप में थाना सिटी पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है।

पुलिस को दी शिकायत में रणजीत कौर पुत्री महिंदर सिंह निवासी गोहत पोखर ने बताया कि उसकी 14 मई 2009 में हरप्रीत सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी तारागढ़ के साथ हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हैं। लेकिन पति पत्नी में काफी लड़ाई झगड़ा रहने के कारण वह अपने मायके घर में चली गई और अदालत में खर्च का केस लगा दिया। उनको छह नवंबर 2019 को मेडिएशन सेंटर गुरदासपुर (जिला कचहरी)में बुलाया गया। जहां उसकी और माता दलबीर कौर की पति हरप्रीत सिंह, सासा मनजीत कौर पत्नी अमरीक सिंह और रिश्तेदार शरणजीत सिंह निवासी बटाला ने उनके साथ मारपीट की। पति हरप्रीत ने उसके पेट में लात घूसे मारे। जिस कारण वह गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया।

मामले की जांच कर रही एएसआई जगजीत सिंह ने बताया कि पीडि़ता के बयानों के आधार पर पति हरप्रीत सिंह, सास मनजीत कौर व रिश्तेदार शरणजीत सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Exit mobile version