चंडीगढ़ में गर्ल्स पीजी में लगी भीषण आग, तीन लड़कियां जिंदा जली, एक ने बालकनी से कूदकर बचाई जान

Chandigarh Pg

चंडीगढ़। शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हाे गया। शहर के सेक्‍टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी में आग लग गई। इससे तीन लड़कियां जिंदा जल गई। वहीं, एक लड़की ने पहली मंजिल से स्थित इस पेइंग गेस्ट हाऊस की बालकनी से कूद कर अपनी जान बचाई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मारी गई लड़कियों की पहचान रिया, पंछी और मुस्‍कान के तौर पर हुई है। इनमें दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पीजी में लोगों ने अचानक धुंआ उठता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जाकर देखा तो वहां तीन लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी। उनकी तब तक मौत हो चुकी थी। तीनों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आग किस वजह से लगी अभी यह साफ नहीं हो सका है। मौके पर पुलिस भी मौजूद है। 

Exit mobile version