नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप पर मामला दर्ज

Rape

पठानकोट। थाना तारागढ़ की पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गांव भरियाल लाहड़ी निवासी मुनीष कुमार के तौर पर हुई है।

स्थानीय गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 13 फरवरी की रात उसके देवर की साढ़े 16 वर्षीय बेटी उनके घर आई थी। थोड़ी देर बाद वह घर चली गई। लेकिन लड़की अपने घर नहीं पहुंची तो परिवारिक सदस्यों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। इसी दौरान फिरनी साइड से लड़की रोते हुए आ रही थी। जिसने उन्हें बताया कि जब वह ताया के घर से निकली तो उनके घर के बाहर गली में खड़े मुनीष ने उसकी बाजू पकड़ी और उसका मुंह बंद कर कच्ची फिरनी साइड की ओर ले गया।

जहां युवक ने पहले गलत हरकतें कीं और फिर दुष्कर्म किया।युवक जाते-जाते धमकी देकर गया कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें और तेरे परिवार को जान से मार देगा।

तारागढ़ थाने में महिला के बयान पर आरोपी मुनीष पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि युवक फरार है। जिसे जल्द पकड़ा जाएगा।

Exit mobile version