सहकारी मिलों पंजाब की चीनी हिमाचल सरकार को हो सकती है सप्लाई, पंजाब सरकार की पेशकश

Sugar supply

सहकारिता मंत्री रंधावा द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ मुलाकात

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने शूगरफैड के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए कहा

चंडीगढ़, 15 फरवरी । पंजाब के सहकारी अदारों के उत्पादों की बिक्री का दायरा बढ़ाते हुये पंजाब सरकार ने अपनी सहकारी चीनी मिलों की चीनी हिमाचल प्रदेश सरकार को सप्लाई करने की पेशकश की है।

पंजाब के सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने शनिवार को चण्डीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ मुलाकात करते हुये उक्त पेशकश करते कहा कि पंजाब पड़ोसी राज्य होने के कारण यहां की सहकारी चीनी मिलों से हिमाचल प्रदेश को चीनी की सप्लाई पर परिवहन का बहुत कम ख़र्च आऐगा।

पंजाब की इस पेशकश पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने मौके पर मौजूद अपनी सरकार के खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के सचिव को इस प्रस्ताव पर काम करने को कहा। उन्होंने साथ ही पंजाब के सहकारिता मंत्री को शूगरफैड द्वारा विस्तृत प्रस्ताव पेश करने के लिए कहा जिसमें कीमतें आदि सब लिखीं जाएँ। उन्होंने अपने अधिकारियों को कहा कि पेशकश मिलने के बाद हर पहलू पर विचार करके पंजाब की पेशकश पर सकारात्मक फ़ैसला लिया जाये।

स. रंधावा ने कहा कि पंजाब की सहकारी चीनी मिलों सालाना 20 लाख क्विंटल चीनी का करीब उत्पादन करती हैं और चीनी की गुणवत्ता भी उत्तम है। उन्होंने कहा कि पंजाब हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के ज़रिये वितरित जाने वाली चीनी की माँग पूरी करने का सामथ्र्य रखता है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि गुणवत्ता में भी पंजाब की चीनी उत्तम है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की कई चीनी मिलेंं जैसे कि गुरदासपुर, नवांशहर, मोरिंडा आदि हिमाचल प्रदेश की सरहद के पास के इलाकों में स्थित है। वैसे भी हिमाचल के लिए चीनी की सप्लाई के लिए पंजाब सबसे नज़दीक का राज्य है जिस कारण पड़ोसी राज्य को चीनी की ढुलाई में काफ़ी आसानी होगी।

स रंधावा ने यह भी बताया कि शूगरफैड द्वारा एक किलो और पाँच किलो के पैक्ट में चीनी और एक किलो के पैकट में फतेह ब्रैंड के गुड़ और शक्कर की हिमाचल प्रदेश को सप्लाई करने पर विचार किया जायेगा। स. रंधावा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को सहकारी चीनी मिलों द्वारा तैयार किया गुड़, चीनी समेत मार्कफैड के मिल्कफैड के उत्पादों के सैंपल भी भेंट किये।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के अधिकारी द्वारा पंजाब के अन्य सहकारी अदारों के उत्पादों में भी रूचि दिखाई जिनमें मार्कफैड के सरसों के तेल, खाने वाले तेल, कैटलफीड, मिल्कफैड के उत्पाद भी शामिल हैं। इस सम्बन्धी भी उन्होंने पंजाब से विस्तृत प्रस्ताव माँगा।

 इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के सचिव श्री अमिताभ अवस्थी, स्टेट सिविल सप्लाईज़ कार्पोरेशन के वाइस चेयरमैन श्री बलदेव सिंह तोमर, शूगरफैड के चेयरमैन स. अमरीक सिंह आलीवाल, सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार श्री विकास गर्ग, शूगरफैड के एम.डी. श्री पुनीत गोयल और डिप्टी चीफ़ इंजीनियर श्री कंवलजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Exit mobile version