विवाहिता को तंग परेशान करने वाले पति तथा सास के खिलाफ मामला दर्ज

SP Oberoi

गुरदासपुर। थाना बहरामपुर की पुलिस ने विवाहिता को दहेज की खातिर परेशान करने वाले दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दी शिकायत में इंकु पुत्री अलोक नाथ निवासी बाला पिंडी ने बताया कि उसकी शादी 12-12-18 को अंकुर लखनपाल पुत्र नरेश लखनपाल के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति व सास मीनाक्षी दहेज की मांग करने लगे। जब वह अपने मायके घर से दहेज लाने में असमर्थ रही तो उक्त दोनों लोग उसके साथ मारपीट कर उसे तंग परेशान करने लगे।

 उसने बताया कि उसका पति व सास दहेज में गाड़ी लाने के लिए बोल रहे थे। जबकि शादी के समय उसके पिता द्वारा दिया गया स्त्री धन भी आरोपितों ने खुर्द बुर्द कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि पीडि़ता के बयानों में पति अंकुर व सास मीनाक्षी के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है। 

Exit mobile version