श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव पर शहर में निकाली शोभा यात्रा

Shobha Yatra

गुरु रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चले- विधायक पाहड़ा

गुरदासपुर। शनिवार को गुरदासपुर के आर्य नगर से श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज पठानकोट वालों जी के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा विशेष रुप से शामिल हुए। जिनका प्रबंधकों द्वारा स्वागत किया गया।

इस मौके पर विधायक पाहड़ा ने कहा कि हमें श्री गुरु रविदास महाराज जी के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुखमयी करना चाहिए। जिंदगी में अच्छे कर्म करने से भगवान खुश होते हैं। गुरु रविदास महाराज जी के जीवन से हमें सेध लेनी चाहिए।उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम अपना जीवन सुधार सकते हैं। इस मौके पर गगन करलूपिया भी उपस्थित थे। 

Exit mobile version