नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला कर किया घायल

क्राईम

12 लोगो के खिलाफ हुआ मामला दर्ज

गुरदासपुर।  नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला करके उन्हें घायल करने के आरोपों के तहत थाना सदर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल एक आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में है जबकि शेष सभी फरार चल रहे हैं।

पुलिस चौकी जोड़ा के इंचार्ज थानेदार कुलदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गांव जोड़ा छतरा में गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। इस दौरान एक महिला वीना पत्नी काला हेरोइन बेचती पकड़ी गई। महिला ने पुलिस टीम को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके पश्चात आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। उक्त मामले में थाना सदर पुलिस ने वीना को मौके पर एक गिरफ्तार कर लिया जबकि शेष सभी फरार हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जिनमें  आरोपी  वीना पत्नी काला, बलदेव राज, खुशहाल, अरुण कुमार, डिंपा राणा, गुलजारी पुत्र पुरी लाल, साजन पुत्र तिलक राज, समर पुत्र अशोक कुमार,सुरजीत पुत्र राज कुमार, रिंपी पत्नी अशोक कुमार,दर्शना पत्नी तिलक राज,रानी पत्नी रवि  निवासी गांव जौड़ा छत्तरां के नाम शामिल है।

Exit mobile version