दलबीर सिंह ढिलवां कत्ल केस का एक अन्य आरोपी ​बटाला पुलिस ने किया गिरफ्तार

SSP Opinderjit Singh Ghuman

बटाला (गुरदासपुर)। गत दिवस बटाला पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब उन्होने दलबीर सिंह ढिलवां कत्ल केस में वा​छिंत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टी खुद एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन की ओर से कई गई।

इस संबंधी एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि पुसिल को यह गुप्त सूचना मिली थी कि ढिलवां कत्ल कांड का एक आरोपी पंजगराईयां के इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए अपनी पुलिस पार्टी गश्त पर लगाई। एसएसपी ने बताया कि  जब पुलिस पार्टी पंजगराईया से नहर किनारे गांव संगरावां की तरफ जा रही थी तो उस रास्ते पर आगे आ रहे दलबीर सिंह ढिलवां कत्ल केस के आरोपी मेजर सिंह पुत्र बल​विंदर सिंह निवासी गांव ढिलवां को गिरफ्तार ​कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि उससे इस केस संबंधी अन्य जानकारी भी हासिल की जा सके।

गौरतलब है कि गत साल 18 नवंबर 2019 को थाना कोटली सूरत मल्ली अधीन पड़ते गांव ढिल्वां के पूर्व सरपंच दलबीर सिंह का कत्ल हो गया था। जिस संबंधी मामला थाना कोटली सूरत मल्ली में दर्ज किया गया था तथा आई.जी. बार्डर रेंज एस.पी.एस परमार की अगवाई तले ढिलवां कत्ल केस की बनी विशेश जांच टीम की ओर ​केस की जांच की गई थी।

एसएसपी घुम्मन ने बताया कि इस कत्ल केस में तीन ज्ञात तथा सात से अधिक अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया था। इस कत्ल केस में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Exit mobile version