पुरानी रंजिश के चलते सरपंच के बेटे की पांच गोलियां मार कर हत्या

firing a bullet

बटाला। पुरानी रंजिश के चलते जसबीर सिंह गोलू हरपुरा की 5 गोलियां मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गांव हरपुरा निवासी जसवीर सिंह गोलू पुत्र लखा सिंह जो कि सुबह 10 बजे के करीब घर से बाहर पैदल ही जा रहा था, को गांव हरपुरा के रहने वाले राजा नाम के व्यक्ति जो पहले ही कत्ल के केस में जमानत पर आया था, ने जसवीर सिंह गोलू पर पुरानी रंजिश के चलते 5 गोलियां चला दी जिससे गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तुरंत उपचार हेतु बटाला के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने गोलू को मृतक करार दे दिया

घटना की सूचना मिलते ही एस.पी मुख्यालय जसवीर सिंह राय एवं एस.एच.ओ सिटी सुखविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित सिविल अस्पताल में पहुंच गए और मृतक का शव कब्जे में लेने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई करनी आरंभ कर दी है जबकि दूसरी ओर गोलू की मौत की खबर मिलते ही गांव हरपुरा में शोक की लहर दौड़ गई। यहां यह बता दें कि गोलू का परिवार कांग्रेस पार्टी से संबंधित है तथा मृतक की माता सुखजिन्द्र कौर जहां गांव हरपुरा की सरपंच है, वहीं पत्नी गांव की मौजूदा ब्लाक समिति सदस्य है।

विधायक लाडी ने किया शोक व्यक्त
इस दौरान हलका श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविन्द्र सिंह लाडी भी सिविल अस्पताल बटाला में पहुंचे जिन्होंने मृतक गोलू हरपुरा के परिवारिक सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए गहरा दु:ख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को बनता इन्साफ दिलाने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version